फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मलबा सीधे खाई में धकेलने से मकानों को नुकसान

मलबा सीधे खाई में धकेलने से मकानों को नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
मलबा सीधे खाई में धकेलने से मकानों को नुकसान
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सिंगदा क्षेत्र में निर्माणाधीन बारहमासी सड़क का मलबा सीधे खाई में धकेलने के कारण ग्रामीणों के मकानों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। सिंगदा के खैरानी तोक निवासी एक व्यक्ति ने कार्यदायी कंपनी के ठेकेदार की ओर से सड़क का मलबा खाई में धकेलने से उसका मकान ध्वस्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर मकान को हुई क्षति की भरपाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सिंगदा निवासी किशन सिंह का कहना है कि खैरानी तोक में उसका पांच कमरों का मकान है, जिसमें उसने सुअर का बाड़ा बनाया था। किशन सिंह ने आरोप लगाया कि बारहमासी सड़क कटिंग के दौरान सड़क का सारा मलबा सीधे खाई में डाले जाने के कारण निचले हिस्से में बने उसके मकान को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


किशन सिंह का कहना है कि मलबे के कारण उसके मकान का एक कमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि अन्य कमरों में बड़े बड़े बोल्डर गिरने से उन्हें भी काफी क्षति पहुंची है। किशन सिंह का कहना है कि उन्होंने संबंधित कंपनी और ठेकेदारों से सड़क का मलबा खाई में न डालने की गुजारिश की। इसके बाद भी वह मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उसके मकान को हुई क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed