{"_id":"5bd5e849bdec2269637c1d8c","slug":"151540745289-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली में मोनिका पंत ने व ऐपण में लमा पांडेय ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली में मोनिका पंत ने व ऐपण में लमा पांडेय ने मारी बाजी
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। हरेला क्लब की महिला इकाई की ओर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में मोनिका पंत ने तो ऐपण में लता पांडेय ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने ऐपण और रंगोली को संस्कृति का हिस्सा बताते हुए संस्कृति के संरक्षण को इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन को बेहद जरूरी बताया।
प्रतियोगिता में 39 युवतियों ने प्रतिभाग किया। रंगोली में 24 एवं ऐपण में 15 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। रंगोली में प्रथम स्थान के अलावा प्रतिभा जोशी ने दूसरा, गीता पंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 70 वर्षीय मुन्नी जोशी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। एडवोकेट विजय यादव ने इस उम्र में भी रंगोली के प्रति लगाव को देखते हुए मुन्नी देवी को पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया। ऐपण में दूसरे स्थान पर निशा राज तो तीसरे स्थान पर कनिष्का यादव रही। प्रीति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
निर्णायक मंडल में यशोविद्या जोशी, विनीता जोशी शामिल थी। संचालन कल्पना धामी ने किया। कार्यक्रम में हरेला क्लब महिला इकाई की संरक्षक विद्या जुकरिया, अध्यक्ष दीपा नरियाल, शांति भट्ट, विद्या खर्कवाल, सुनीता गहतोड़ी, विद्या बिष्ट, गीता गहतोड़ी, पुष्पा मुरारी, गीता तिवारी, पार्वती खर्कवाल, रीता कलखुड़िया भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, महामंत्री दीपक रजवार, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि, दीपक मुरारी, सुभाष थपलियाल, महेश मुरारी, मो. याकूब अंसारी, दिनेश चंद्र शास्त्री आदि मौजूद थे।