फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नई पुलिया में पुराने ह्यूमपाइप लगाने से ग्रामीण भड़के

नई पुलिया में पुराने ह्यूमपाइप लगाने से ग्रामीण भड़के

Sat, 29 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नई पुलिया में पुराने ह्यूमपाइप लगाने से ग्रामीण भड़के
नई लाइन में पुराना ह्यूमपाइप डालने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
बनबसा (चंपावत)। देशीफार्म मार्ग स्थित पुराने रेलवे क्रॉसिंग की पुलिया के ह्यूमपाइप उखाड़कर रेलवे ठेकेदार ने नई पुलिया में लगा दिए। इससे भड़के ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। अब जांच प्रक्रिया के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ दशक पूर्व बनबसा के तत्कालीन प्रधान मंजू पांडेय ने पुराने रेलवे क्रॉसिग पर जलनिकासी के लिए ह्यूमपाइप डलवाकर पुलिया का अस्थायी निर्माण कराया था लेकिन रेलवे ठेकेदार ने शनिवार को पुराने रेलवे क्रॉसिंग के ह्यूमपाइप उखाड़कर नए क्रॉसिंग पर डलवाना शुरू किया। इस पर ग्रामीणों ने एतराज जताया। उन्होंने नए क्रॉसिंग पर नए ह्यूमपाइप लगाने की मांग की। अन्यथा जलभराव की आशंका जताई। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए ठेकेदार ने काम रोक दिया। सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी ने रेलवे के इंजीनियर से दूरभाष पर वार्ता की तो उन्होंने रेलवे भूमि पर लगे ह्यूमपाइपों को रेलवे की संपत्ति बताया। कहा कि जांच के बाद ही पाइप बदलने/पुराने ही लगाने का निर्णय होगा। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि ग्रामीणों का शिष्टमंडल दिल्ली जाकर रेल मंत्री से भी मिलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी है। इनमें बीडीसी सदस्य महेश जोशी, पुष्कर कापड़ी, पूर्व बीडीसी सदस्य दिनेश कापड़ी, कैप्टन वीरेंद्र रजवार, कैप्टन हरीश कापड़ी, महेश चंद्र दिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed