{"_id":"5babcaff867a55013270f9a5","slug":"151537985279-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। विकासखंड में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। बाद में हुई गोष्ठी में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। खंड विकास अधिकारी डॉ. अमित ममगई ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
विकासखंड, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, बाल विकास, आशा वर्कर्स के साथ जेएन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने माराकुली, स्टेशन बाजार से लेकर तहसील चौराहे तक रैली निकाली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम, श्री मिशन संस्थान ने नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। मौके पर दीपक जोशी, शेखर जोशी, ममता आर्या, तनुजा वर्मा, गंगा गुसाई, इंदिरा बिष्ट, ज्योति उपाध्याय आदि मौजूद थे।