{"_id":"5b0af47b4f1c1bf76e8b4d98","slug":"151527444603-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 जून को
Updated Sun, 27 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर की नगर पालिका की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 जून को होगा। प्रदेश की कई नगर पालिका व नगर निगम के विस्तारीकरण व परिसीमन के मामले का अदालत से निपटने के बाद शासन ने पुर्नपरिसीमन के आदेश जारी किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने टनकपुर नगर पालिका के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया। इसके तहत रविवार तक सभी निर्वाचक नामावलियों को व्यवस्थित करने के बाद 28 मई से 30 मई तक वार्डवार निर्वाचक नामावली का मुद्रण किया जाएगा। 31 मई से 6 जून तक निर्वाचक नामावली के आलेख का प्रकाशन निरीक्षण व दावों तथा आपत्तियां दर्ज हो सकेंगी। प्राप्त दावों पर सात जून से दो दिनों तक सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा। नौ व 10 जून को निर्वाचक नामावलियों की पूरक सूचियों का मुद्रण किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन 11 जून को होगा।