{"_id":"5ae0c1d34f1c1b05418b671c","slug":"151524679123-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायकगोठ में आसमान से गिरा मौसम विभाग का गुब्बारा, मचा कौतुहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायकगोठ में आसमान से गिरा मौसम विभाग का गुब्बारा, मचा कौतुहल
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ में मौसम संस्थान (एरीज) नैनीताल का गुब्बारा गिरने से गांव में कौतूहल मचा रहा। सूचना पर पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर मौसम संस्थान को सूचित किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर्यभट्ट मौसम संस्थान नैनीताल द्वारा मौसम परीक्षण के लिए आसमान में बड़ा गुब्बारा छोड़ा था, जो बुधवार की दोपहर यहां नायकगोठ में आकर गिरा। गुब्बारा गिरता देख गांव के लोगों में कौतूहल मच गया।
गुब्बारा देखने को लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस गुब्बारे को अपने कब्जे में ले कोतवाली ले आई। उप निरीक्षक दिवान सिंह जलाल ने बताया कि गुब्बारे में संस्थान का नाम व मोबाइल नंबर व गुब्बारा मिलने पर संस्थान को लौटाने वाले को एक हजार रूपये का पुरस्कार दिए जाने की बात लिखी है। उन्होंने बताया कि गुब्बारे में अंकित मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर गुब्बारा मौसम परीक्षण संस्थान नैनीताल का होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि गुब्बारे को उक्त संस्थान को भेजने की व्यवस्था की जा रही है।