फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्णागिरि मेला: उद्घाटन में नहीं आएंगे सीएम

पूर्णागिरि मेला: उद्घाटन में नहीं आएंगे सीएम

Wed, 28 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि मेला: उद्घाटन में नहीं आएंगे सीएम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टनकपुर (चंपावत)।
तीन मार्च से शुरू हो रहे पूर्णागिरि मेले के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर है। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के उत्तराखंड आने से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अब मेले के उद्घाटन में नहीं आएंगे। अलबत्ता उनके विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार की मौजूदगी में विधायक कैलाश गहतोड़ी मेले का उद्घाटन करेंगे। बुधवार को मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल एवं सीओ आरएस रौतेला ने पूर्णागिरि क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

होली के अगले दिन से क्षेत्र में पूर्णागिरि मेले की चकाचौंध रहेगी। मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार ने बताया कि तीन मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे बूम में मेले का उद्घाटन होगा। इस मौके पर डीएम डॉ. अहमद इकबाल, पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल आदि अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस बार मेला अवधि तीन मार्च से पंद्रह जून तय की गई है। श्रद्धालुओं के लिए सरकारी तौर पर सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, पथ प्रकाश, सफाई समेत विभिन्न सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। इस बार भी ये सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई है। मेला अधिकारी के मुताबिक मेले की ज्यादातर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


इधर, पालिका प्रशासन भी शहर मेला क्षेत्र में मेले की व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। ईओ जयवीर सिंह राठी ने बताया कि शहर के अलावा शारदा स्नानघाट में सफाई अभियान शुरू किया गया है। घाट में पथ प्रकाश, चेजिंग रूम, अस्थायी शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम एवं सीओ ने पूर्णागिरि का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पूर्णागिरि के विकास से जुड़ी योजनाओं की हो सकती है घोषणा
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर उद्घाटन कार्यक्रम में आ रहे सीएम के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार मुख्यमंत्री की सहमति पर मां पूर्णागिरि धाम के विकास से जुड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी के मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा विशेष कार्याधिकारी पंवार को इस बाबत दिशा-निर्देश देकर भेजा जा रहा है।

इनसेट
नंधौर अभयारण्य में पर्यटकों की आवक बढ़ने की उम्मीद
शारदा में रीवर राफ्टिंग के साथ अब नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में भ्रमण भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इससे अभयारण्य में पर्यटकों की आवक बढ़ने की उम्मीद है। टनकपुर प्रवेश द्वार से अभयारण्य में भ्रमण कर हिरण, बारहसिंघा, कांकड, सांभर, हाथी, बाघ, लैपर्ड आदि वन्यजीवों के साथ ही विभिन्न प्रजाति के आकर्षक पक्षियों को नजदीक से निहार जा सकता है। पर्यटकों की आवक बढ़ने की उम्मीद के साथ ही वन विभाग ने ककरालीगेट प्रवेश द्वार में पर्यटक स्वागत कक्ष का निर्माण शुरू कर दिया है। स्वागत कक्ष के आसपास वन्यजीव प्रवेश न कर पाए, इसके लिए स्वागत कक्ष स्थल की सोलर फैंसिंग से घेराबंदी की जा रही है।


फोटो 28 टीएनपी 02 पी।

इनसेट
नेपाल सीमा पर तेज हुई चेकिंग
टनकपुर। मेले की नजदीकी एवं होली पर्व के मद्देनजर नेपाल से लगी सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने चेकिंग तेज कर दी है। टनकपुर एवं बनबसा सीमा से आवाजाही करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पूर्णागिरि मेले में देवी के दर्शन को हर दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर की धार्मिक मान्यता मां पूर्णागिरि धाम से जुड़ी होने के कारण श्रद्धालु बड़ी संख्या में बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को नेपाल जाते हैं। पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूर्णागिरि दर्शन को आते हैं। ऐसे में संदिग्ध और आपराधिक तत्वों की घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। इस पर नजर रखने को पुलिस, एसएसबी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सघन चेकिंग शुरू कर दी है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed