{"_id":"5a8072844f1c1b514a8b8b20","slug":"151518367364-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट को मिला पहला रैनबसेरा, विधायक ने उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट को मिला पहला रैनबसेरा, विधायक ने उद्घाटन किया
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। वन निगम के टाल के समीप बने रैनबसेरे का विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने फीता काटकर किया। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की अध्यक्षता और सभासद विमल कलौनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह रैनबसेरा जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। शीघ्र ही कोलीढेक झील का काम भी शुरू हो जाएगा। इससे नगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि अवस्थापना विकास निधि व राज्य वित्त आयोग मद से 36.63 लाख रुपये की लागत से बने इस रैनबसेरे में चार कमरे, एक हाल तथा शौचालयों का निर्माण किया गया है। शुरुआत में 14 बैड लगाए गए हैं। रैबसेरे में गरीबों को एक दिन के लिए नि:शुल्क ठहरने और विवाह की सुविधा दी जाएगी। दूरदराज के लोग अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदार, सड़क बंद होने से यहां फंसी बारात के लोग एक दिन के लिए इस रैनबसेरे का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, गोविंद वर्मा, मोहित पाठक, धर्मानंद पांडेय, सतीश मुरारी, भैरव राय, दीपक जोशी, सभासद बल्लू माहरा, मनोज कुमार, पार्वती रावत, परवीन,, मनोज कुमार, भुवन उपाध्याय, जगदीश लाल साह, राजकुमार बिष्ट, मोहन चंद्र पंत, कैलाश उपाध्याय, सुमित गड़कोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शुरू हुआ कूड़ादान वितरण
रैनबसेरे के उद्घाटन के बाद नगर को स्वच्छ रखने के लिए नगर पंचायत की ओर से नगर के वार्डों के भवन स्वामियों को जैविक और अजैविक कूड़ादान बांटने का शुभारंभ किया गया।