{"_id":"5a1af2324f1c1b156b8b86da","slug":"151511715378-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों के लिए सहारा बन रही नेकी की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों के लिए सहारा बन रही नेकी की दीवार
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मीना बाजार और खड़ी बाजार में लगाई गई नेकी की दीवार जरूरतमंद लोगों के लिए काफी सहारा बनी हुई है। इसके अंतर्गत रविवार को भी 40 से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय लोगों को नि:शुल्क कपड़ों का वितरण किया जा चुका है।
मीना बाजार में राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी की पहल पर लगाई गई नेकी की दीवार में हेम राय, अनंत साह, राजू बिष्ट, आनंद पुजारी, मनोज खर्कवाल, सुमित गड़कोटी, संजय पांडेय, गणेश कपकोटी, तिलकराज आदि सहयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नेकी की दीवार के जरिए लोगों द्वारा दिए गए कपड़ों और अन्य सामग्री को गरीब लोगों को नि:शुल्क बांटा जा रहा है। संगठन ने इस नेक कार्य में सहयोग कर गरीब लोगों को राहत देने की अपील की है। इधर नगर के खड़ी बाजार में लगाई गई नेकी की दीवार में सामान लेने के लिए जरूरतमंद लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां नेकी की दीवार में नवीन उपाध्याय, प्रमोद गहतोड़ी आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।