{"_id":"5a14541d4f1c1b4c528b4bef","slug":"151511281693-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 20 अभ्यर्थियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 20 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। राज्य सरकार की ओर से संचालित आशीर्वाद योजना सीखो और कमाओ कार्यक्रम के तहत चंपावत और टनकपुर में आयोजित किए गए रोजगार भर्ती मेले में 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रुद्रपुर में सिडकुल उद्योग के तहत संचालित हो रही अशोका लीलैंड कंपनी में चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार के साथ चार वर्षीय आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का डिप्लोमा दिया जाएगा।
टनकपुर में आयोजित रोजगार मेले में 13 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि मंगलवार को चंपावत में लगे रोजगार मेेले में 29 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल हुए। लिखित परीक्षा, साक्षात्कार के बाद 10-10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह आठ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इस मौके पर खजान पाठक और कंपनी के प्लेसमेंट अधिकारी रजनीश जायसवाल के अलावा सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।