फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रहने के लिए व्यावहारिक होना जरूरी

मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रहने के लिए व्यावहारिक होना जरूरी

Tue, 10 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रहने के लिए व्यावहारिक होना जरूरी
चंपावत। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने कहा है कि मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को सामाजिक तथा व्यावहारिक होना आवश्यक है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल में आयोजित गोष्ठी में डॉक्टरों को व्याख्यान देते हुए डीएम ने मानव जीवन की अवस्थाओं बचपन, किशोरावस्था, जवानी एवं बुढ़ापा आदि में मानसिक तनाव उत्पन्न होने के कारणों पर जानकारी दी। कहा कि मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति के प्रति नकारात्मक सोच व गलतफहमी है कि मानसिक रोगी समाज के लिए हिंसक व खतरनाक होता है। हमें इस प्रवृत्ति को दूर करते हुए पीड़ित व्यक्ति का मनोवैज्ञानिक व सामाजिक दोनों पद्धतियां अपनाते हुए उनका इलाज करना चाहिए।
विज्ञापन


डीएम ने इस वर्ष के शीर्षक कार्यालय स्थल पर मानसिक स्वास्थ्य विषय पर बोलते हुए कहा कि कार्यालय स्थल पर वही व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है, जो अपने कार्यों का निष्पादन पूरी ईमानदारी एवं दक्षता के साथ समय पर करता है। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत, सीएमएस डॉ. आरके जोशी, डॉ. आरपी खंडूरी, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर गौरव पांडेय आदि ने भी विचार रखे। गोष्ठी का संचालन हेम बहुगुणा ने किया। वहां डॉ. इंद्रजीत पांडेय, डॉ. श्वेता खर्कवाल, डॉ. एचसी त्रिपाठी, डॉ. एचएस ऐरी, डॉ. उदय शंकर, डॉ. जीबी बिष्ट सहित चिकित्सालय स्टॉफ आदि उपस्थित था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed