{"_id":"597b766e4f1c1baa348b476f","slug":"151501263470-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड विस्तारीकरण के लिए कट रहे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड विस्तारीकरण के लिए कट रहे पेड़
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट।
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच के विस्तारीकरण के लिए पेड़ कटान का काम शुरू हो गया है। मानेश्वर के पास हो रहे कटान से कई बार आवाजाही भी बाधित रही। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि धौन से मानेश्वर तक 4380 पेड़ों को काटा जाएगा। वन निगम यह पेड़ इस साल 15 सितंबर तक काटेगा।
पेड़ों के कटने से एनएच पर मानेश्वर के आसपास कई बार आवाजाही बाधित हुई। इससे लोगों को इस स्थान पर दिनभर में 13 बार 15-15 मिनट रुकना पड़ रहा है। पेड़ कटान वन निगम के महेश चंद्र जोशी, मोहन सिंह बड़ेला, भूपेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, सीएस बड़ेला, जसवंत सिंह मेहता, राम लाल सांगड़ी, कैलाश महर आदि की देखरेख में हो रहा है।