फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   14th century Naula discovered in Chakunibora

चैकुनीबोरा में 14वीं सदी का नौला खोजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
14th century Naula discovered in Chakunibora
चंपावत के चैकुनी बोरा गांव में युवाओं की ओर से खोजा गया जलकुंड। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत शहर से पांच किमी दूर चैकुनीबोरा गांव में दशकों से मिट्टी में दबा नौला (जलकुंड) कुछ युवकों ने खोज निकाला। शिव मंदिर से करीब 150 मीटर दूर मिला यह नौला चंद राजवंश की ओर से निर्मित बताया गया है। इस नौले से प्राचीन समय में शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाता था। 35 युवाओं ने रविवार को आठ घंटे की कड़ी मेहनत से मिट्टी में दबे इस नौले को खोज निकाला।
विज्ञापन

चैकुनीबोरा का शिव मंदिर पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित है। गांव के लोग नियमित रूप से इस मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान करते थे। बुजुर्ग हयात सिंह और दिवान सिंह अक्सर मंदिर के पास कभी नौला होने की बात अक्सर कहा करते थे। पूर्व ग्राम प्रधान महेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले यहां लगे जागर में देवडांगर ने एक पीड़ित व्यक्ति से मिट्टी में दबे नौले से जलाभिषेक करने की बात कही। इसके बाद उत्सुक युवाओं ने नौले की तलाश में 150 मीटर दूर खुदाई की और करीब दो मीटर मिट्टी के नीचे रविवार को नौला खोज निकाला। ग्रामीणों ने व्यापक स्तर पर उत्खनन होने पर नौले से जुड़े अन्य अवशेषों के मिलने की पर्याप्त संभावना है।
विज्ञापन

कोट
चैकुनीबोरा के शिव मंदिर की दीवार में चंद राजा अभयचंद के शाके 1298 (वर्ष 1376) में नौ पंक्तियों के अभिलेख भी है। इस मंदिर के धार्मिक प्रयोजन और अनुष्ठान आदि के लिए इसी पवित्र नौले के जल का प्रयोग होता था। जो लघु देवालय के आकार में सुंदर तरीके से मंदिर के निकट बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रशांत जोशी,
नौले की खोज में मुख्य रूप से इन युवाओं ने सहयोग किया
चैकुनीगांव में मिले इस नौले की खोज में मदन सिंह, दीपक, अनिल सागर, चतुर सिंह, मनीष सिंह, भीम सिंह, शेर सिंह, हेत सिंह, मान सिंह आदि ग्रामीणों ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed