{"_id":"5c7ecc3abdec2214031bad95","slug":"141551813690-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने कोतवाली का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने कोतवाली का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। सीओ नरेश चंद ने मंगलवार को कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, जवानों की समस्याएं सुनीं। सीओ ने पहले कोतवाली के अपराध रजिस्टर समेत सभी अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने शस्त्रों और आपदा के उपकरणों का जायज ले उचित रख-रखाव के निर्देश दिए। मेस और बैरिक का निरीक्षण किया।
सीओ ने कोतवाली के पुलिस अधिकारियों और जवानों की समस्याएं सुनी और पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मेस में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस मौके पर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक योगेश दत्त, उप निरीक्षक मनोज कुमार, महिला पुलिस अधिकारी नीशू गौतम, अंजू यादव आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे।