फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गीता जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता आयोजित

गीता जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता आयोजित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गीता जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता आयोजित
बनबसा (चंपावत)। गायत्री परिवार की ओर से बनबसा शक्तिपीठ में गीता जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा गीता श्लोक उच्चारण और प्रस्तुति प्रतियोगिता हुई। श्लोक प्रतियोगिता में सेजल चौहान, रेनू भट्ट पहला स्थान पर रहीं। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने किया।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित की अध्यक्षता, गायत्री परिवार संरक्षक बंशीधर उपाध्याय के संचालन में हुए कार्यक्रम में गीता श्लोक प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें टनकपुर स्थित जीआईसी, जीजीआईसी, विवेकानंद इंटर कॉलेज, हाईस्कूल आमबाग, हाईस्कूल छीनीगोठ, सेंट फ्रांसिस स्कूल, बनबसा केवि-एक, केवि-दो, पूर्णागिरि इंटर कॉलेज, शारदा इंटर कॉलेज, शहीद उत्तम चंद विद्या मंदिर आदि स्कूलों के दो-दो छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


श्लोक प्रतियोगिता में टनकपुर विद्यामंदिर इंटर कॉलेज की दसवीं की छात्रा सेजल चौहान और आठवीं की रेनू भट्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहां गायत्री परिवार बनबसा शेखर चंद्र जोशी, रोशन कुमार, उमेश कुमार रस्तोगी, हीरा सिंह बोहरा के अलावा गायत्री परिवार की महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed