फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एसडीएम से वार्ता के बाद तीन दिन के लिए स्थगित हुआ आंदोलन

एसडीएम से वार्ता के बाद तीन दिन के लिए स्थगित हुआ आंदोलन

Sat, 06 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम से वार्ता के बाद तीन दिन के लिए स्थगित हुआ आंदोलन
लोहाघाट (चंपावत)। अभद्रता और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पूर्ति निरीक्षक को हटाने की मांग को लेकर आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी का धरना शनिवार को भी जारी रहा। उप जिलाधिकारी आरसी गौतम की ओर से पूर्ति निरीक्षक भरत राणा और राशन डीलरों के बीच की गई वार्ता भी बेनतीजा रही। इस दौरान भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाए। अलबत्ता राशन डीलरों ने तीन दिन के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया है। बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता के बाद अग्रिम रणनीति तय करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


सोसायटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा के नेतृत्व में छमनियां स्थित खाद्यान्न गोदाम के बाहर धरना हुआ। इसी दौरान एसडीएम ने धरना स्थल में पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की। कहा कि राशन डीलरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक से अपने व्यवहार में बदलाव करने और डीलरों से राशन उठाने की अपील की। साथ ही समस्या होने पर उनसे संपर्क करने को भी कहा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि वार्ता के बाद फिलहाल तीन दिन के लिए आंदोलन स्थगित किया गया है। बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के अवकाश से लौटने पर बातचीत होगी। एसडीएम से वार्ता और धरना देने वालों में राजीव मुरारी, चंद्रमोहन जोशी, सुरेश जोशी, सतीश बगौली, रामू ढेक, विक्रम ढेक, राजेंद्र फर्त्याल, बसंत विश्वकर्मा, मोहन सिंह आदि राशन डीलर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुझ पर लगाए गए आरोप गलत हैं। मेरे साथ कुछ गल्ला विक्रेताओं ने धक्कामुक्की और अभद्रता की है।
- भरत राणा, पूर्ति निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed