{"_id":"5bafb348867a554f1770303d","slug":"141538241352-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसाफिरों को मंझधार में छोड़ गई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसाफिरों को मंझधार में छोड़ गई रोडवेज बस
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बस्तिया में पिछला पहिया निकलने से खड़ी पिथौरागढ़ डिपो की बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। रोडवेज के पिथौरागढ़ डिपो की गुरुग्राम जाने वाली बस ने ठीक 17 दिन बार मुसाफिरों को फिर दगा दिया। शनिवार को यह बस लोहाघाट और चंपावत के बीच खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज की बस यूके 07पी/ए 2005 शनिवार सुबह करीब 11 बजे पिथौरागढ़ से गुरुग्राम के लिए निकली। करीब 80 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट, खूना के बीच में बस के पिछले टायर में खामी आ गई। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। स्टाफ ने बस को रोक गड़बड़ी सुधारने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसलिए बस स्टाफ ने यात्रियों को दूसरी बस से भेजा। अलबत्ता इस कवायद में यात्रियों को एक घंटे की देरी हुई। बस में सवार साहित्यकार प्रकाश जोशी शूल ने बस में खामी को यात्रियों के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने परिवहन निगम के एमडी को पत्र भेज रोडवेज की बसों को दुरुस्त रखने की मांग की है। इसी महीने 13 सितंबर को पिथौरागढ़ डिपो की गुरुग्राम जा रही रोडवेज की एक अन्य बस भी चंपावत से पांच किमी दूर फुलारगांव में खराब हुई थी। तब यात्रियों को चार घंटे तक रास्ते में फंसे रहना पड़ा था। वहीं पिथौरागढ़ की एक बस का शुक्रवार को टनकपुर के पास बस्टिया में भी पहिया निकल गया था।
मुसाफिरों को मंझधार में छोड़ गई रोडवेज बस
पिथौरागढ़ से गुरुग्राम जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस खराब
गुरुग्राम जाने वाली बस ने 17 दिन में दूसरी बार दगा दिया