{"_id":"5ae0c0db4f1c1b23338b50a6","slug":"141524678875-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी में खाली बर्तन के साथ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी में खाली बर्तन के साथ प्रदर्शन किया
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। पाटी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। दोषपूर्ण वितरण के चलते लोग दूरदराज से पानी ढोने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जबकि कई नौकरी-पेशा लोग वाहनों से ढरोज से पानी का ढुलान कर महीने के 5500 रुपये खर्च करने को विवश हो रहे हैं। परेशानहाल लोगों ने बुधवार को तहसील मार्ग पर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं करने उन्होंने डीएम कार्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीण डॉ. भुवन गहतोड़ी, एसएस लडवाल, राकेश पाटनी, केएस लडवाल, निखिलेश गहतोड़ी, ललित पचौली आदि का कहना है कि पाटी के एक बड़े हिस्से में लोगों को पेयजल लाइन से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। लोग या तो दूरदराज से पानी ढो रहे हैं या करीब 13 किमी दूर ढरोज से जीप में धन खर्च कर पानी का जुगाड़ करने को मजबूर हैं। प्रदर्शन करने वालों में एसएस लडवाल, दीपक भट्ट, मनोज जोशी, प्रवीण पाटनी, खुशाल सिंह, त्रिलोचन भट्ट, संजय सिंह, लाल सिंह पाटनी, कमल किशन, कमल भट्ट आदि शामिल थे।
मल्ली पाटी तक पानी की आपूर्ति सुचारु है। पाटी में एटीम के पास से लाइन में कुछ गड़बड़ी होने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके लिए जगह-जगह पर लाइन को खोद कर जांच की जा रही है। पाटी के लिए पानी के मुख्य स्रोत में 12 मत्स्यपालन के लिए टैंक बनने से भी पानी की आपूर्ति में कमी आई है।
विज्ञापन
- चंद्रशेखर पंत, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान, पाटी।