{"_id":"5adf63134f1c1b9f098b64fc","slug":"141524589331-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में 13 दिव्यांग छात्रों को मिले उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में 13 दिव्यांग छात्रों को मिले उपकरण
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में 13 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए। सर्वशिक्षा अभियान (एसएसए) की ओर से हुए कार्यक्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से ये उपकरण बांटे गए। जिला परियोजना अधिकारी सत्यनारायण की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर, कान की मशीन आदि उपकरण दिए।
एसएसए के जिला समन्वयक विजय कुमार पांडेय ने बताया कि मूक बाधिर, मानसिक अक्षमता, अल्पदृष्टि, श्रवण बाधित से संबंधित कुल 15 छात्र-छात्राओं को चिह्नित किया गया। इन छात्र-छात्राओं को अगले तीन महीने में ये उपकरण वितरित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. एचएस ऐरी और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय शंकर ने छात्रों का परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए। जबकि समाज कल्याण विभाग की टीम ने बस पास बनाए। संचालन बीआरसी समन्वयक डीडी जोशी ने किया। वहां बीईओ अंशुल बिष्ट, मोहन सेलिया, पवन मिश्र, कैलाश पांडेय, प्रधानाध्यापक कीर्तिबल्लभ गहतोड़ी, मनीष गहतोड़ी आदि मौजूद थे।