फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   क्षेत्रीय शाखा के महेश अध्यक्ष, गौरव सचिव बने

क्षेत्रीय शाखा के महेश अध्यक्ष, गौरव सचिव बने

Wed, 04 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय शाखा के महेश अध्यक्ष, गौरव सचिव बने

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की क्षेत्रीय एवं डिपो ट्रैफिक शाखा कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। क्षेत्रीय शाखा के महेश कुमार अध्यक्ष, गौरव गुप्ता सचिव निर्वाचित हुए हैं। चुनाव में एन वक्त पर उत्तरांचल कर्मचारी यूनियन को छोड़ कर मजदूर संघ में शामिल हुए यूनियन के कार्यवाहक क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट को संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा सतीश उप्रेती द्वितीय उपाध्यक्ष, रामप्रकाश, रवि कुमार संयुक्त मंत्री, शंकर भट्ट संगठन मंत्री, विनोद कुमार मीडिया प्रभारी, आरके राव कोषाध्यक्ष, परवेज आलम कार्यालय सचिव एवं मनीष कुमार, अंशुल गुप्ता, खष्टी बल्लभ जोशी, कमल रावत, दिनेश जुकरिया, कृष्णा अधिकारी, कमलेश शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


डिपो ट्रैफिक शाखा के चुनाव में भरत पाठक अध्यक्ष, अमरनाथ गहतोड़ी, मंजू देवी उपाध्यक्ष, कुलदीप गुप्ता मंत्री, बसंत बल्लभ जोशी, सुनील मिश्रा संयुक्त मंत्री, अमित चंद संगठन मंत्री, कमलेश कुमारी मीडिया प्रभारी, हरि सिंह असवाल कोषाध्यक्ष, विद्या पांडेय कार्यालय सचिव एवं कैलाश भट्ट, गौरव गुप्ता, दीप चंद्र साह, रामप्रकाश, महेश कुमार को क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुना गया है। इसके अलावा संजय दयाल, शिवा, आरके सिंह, चेतन सिंह, मदनराज, दीपक शर्मा, विक्रम सिंह, हिमांशु गहतोड़ी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
टनकपुर (चंपावत)। सक्षम चालक-परिचालकों से पद के अनुरूप कार्य न लेकर कार्यालयों में तैनात करने का आरोप लगाते हुए उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सात अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने सहायक महाप्रबंधक संचालन को आंदोलन का नोटिस देते हुए निगम मुख्यालय के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। यूनियन के डिपो मंत्री रवि शर्मा ने कहा कि स्थानीय प्रबंधन द्वारा निगम मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। कार्यालय में स्टाफ पर्याप्त होने के बाद भी अधिकारियों के चहेते सक्षम चालक-परिचालकों को रूटों पर भेजने के बजाय कार्यालयों में तैनाती दी गई है, इससे बस संचालन की गुणवत्ता में कमी के साथ ही निगम की आय भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से कार्यालयों में तैनात चालक-परिचालकों को कार्यालयों से हटाकर रूटों पर नहीं भेजा गया तो यूनियन की डिपो शाखा द्वारा सात अप्रैल से सहायक महाप्रबंधक कार्यालय में अनिश्चित कालीन सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed