{"_id":"5ac3b94b4f1c1bd1618b55d6","slug":"141522776395-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ने शौचालय मे जमकर उत्पात मचाया, गेट, बाइक का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी ने शौचालय मे जमकर उत्पात मचाया, गेट, बाइक का शीशा तोड़ा
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मंगलवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक शांत बाजार स्थित सुलभ शौचालय में जोर-जोर से गाली-गलौच करने लगा। शौचालय कर्मचारी अरुण कुमार ने जब उसे शांत होने को कहा तो युवक हाथापाई पर उतारू हो गया। अरुण बचने के लिए शौचालय से बाहर को गया तो नशेड़ी ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया।
हमले से सफाई कर्मी तो बच गया लेकिन पत्थर से शौचालय गेट का शीशा टूट गया। युवक ने बाहर खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इससे शौचालय कर्मियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने युवक की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने बीचबचाव किया तो युवक मौका देख फरार हो गया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।