{"_id":"5a9d81af4f1c1bbd218b6666","slug":"141520271791-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नेपाल सीमा पर अधेड़ नेपाली की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत नेपाल सीमा पर अधेड़ नेपाली की मौत
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। वन विभाग खटीमा में संविदा पर कार्यरत नेपाली नागरिक भारत-नेपाल सीमा पर जंगल में मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने उक्त नेपाली के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गुदमी के ग्राम प्रधान अरुण कुमार ने रविवार रात भारत-नेपाल सीमा पर एक वृद्ध नेपाली व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एसआई देवेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक खटीमा (ऊधम सिंह नगर) में संविदा पर वन विभाग में चौकीदारी करता था। उसका नाम धन सिंह धामी (58) पुत्र रतन सिंह धामी बताया गया। वह नेपाल के कंचनपुर जिला अंतर्गत महाकाली नगरपालिका चांदनी का रहने वाला था। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने उसकी मृत्यु स्वाभाविक होना बता पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव परिजनों को सौंप दिया। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के एसडीओ बाबू लाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।