{"_id":"5a5f886e4f1c1b83268b4e95","slug":"141516210286-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक एसोसिएशन ने दूसरे दिन भी निकासी ठप रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक एसोसिएशन ने दूसरे दिन भी निकासी ठप रखी
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
जिला प्रशासन की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी शारदा से खनिज निकासी की अनुमति देने के विरोध में बुधवार को दूसरे दिन भी शक्तिमान ट्रक मालिकों ने खनिज निकासी ठप रही। उन्होंने अप स्ट्रीम खनन क्षेत्र के नायकगोठ निकासी गेट पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एसोसिएशन का कहना है कि ट्रैक्टरों की अनुमति रद्द किए जाने के बाद ही निकासी शुरू करेंगे। इधर, भाजपा नगर एवं ग्रामीण मंडल के अलावा नगर पालिका के सभासदों ने ट्रक मालिकों की मांग समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द अवरोध दूर करने का आग्रह किया है।
ट्रैक्टर मालिकों द्वारा शक्तिमान ट्रकों के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से भी खनिज निकासी की अनुमति देने को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट द्वारा डीएम को विधि अनुसार कार्रवाई के आदेश जारी किए, इस पर डीएम डा. अहमद इकबाल ने ट्रैक्टर मालिकों को खनिज निकासी की अनुमति के आदेश जारी किए हैं। इससे शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन भड़क उठा। उन्होंने मंगलवार को जहां निकासी बंद कर नगर में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहीं बुधवार को भी कोई फैसला न आने पर एसोसिएशन ने अब नायकगोठ निकासी गेट पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान हुई सभा में एसोसिएशन अध्यक्ष योगेेंद्र सिंह ज्याल योगी ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनिज निकासी की अनुमति देने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट आएगा।
उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर कहा है कि शक्तिमान ट्रकों द्वारा पूर्व की भांति खनिज निकासी कराई जाए। क्योंकि पिछले कई दशकों से शक्तिमान ट्रक खनन कार्य में लगे हैं। आरोप लगाया कि ट्रैक्टर यूनियन के नाम पर कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए खनन कार्य में लगे लोगों की आजीविका पर बाधा डालना चाहते हैं। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश चंद हैसियत, नगर महामंत्री निगम गुप्ता, कैलाश कलखुड़िया, विपिन कुमार, मोहित गड़कोटी, पूरन सिंह, सौरभ गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के समर्थन में श्रमिकों ने भी खनन क्षेत्र में प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि शक्तिमान वाहनों से ही खनिज निकासी कराई जाए। वह वर्षों से इस व्यवस्था के तहत ही रोजीरोटी हासिल कर रहे हैं।
ट्रैक्टरों के पंजीकरण की भनक लगते ही ट्रक मालिक भड़के
टनकपुर (चंपावत)। जिला प्रशासन की ओर से शारदा खनन निकासी मेें ट्रैक्टरों को अनुमति के बाद बुधवार को ट्रैक्टर स्वामी वन निगम के खनन प्रभाग में पंजीकरण कराने पहुंचे। इसकी भनक लगते ही शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र ज्याल के नेतृत्व में ट्रक स्वामी खनन प्रभाग में आ धमके। इस बीच ट्रैक्टरों स्वामी रजिस्ट्रेशन के लिए कागजात जमा कर चले गए थे। इस पर ट्रक स्वामियों ने खनन प्रभारी हरीश पाल का घेराव कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टरों का पंजीकरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि अभी पंजीकरण नहीं किए गए हैं। बृहस्पतिवार को पंजीकरण की कार्रवाई होगी। इस बीच प्रशासन की ओर से कोई नए आदेश मिलेंगे तो उसी के अनुरूप कार्रवाई होगी।
फोटो 17 टीएनपी 05 पी।