फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से व्यापारी भड़के, प्रदर्शन

अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से व्यापारी भड़के, प्रदर्शन

Wed, 17 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से व्यापारी भड़के, प्रदर्शन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
नगर में अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता अभियान के तहत गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई से व्यापारी भड़क उठे हैं। उन्होंने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान एसडीएम के साथ हुई बैठक में तय हुआ कि अब नगर पालिका और व्यापार मंडल पहले चिन्हीकरण करेंगे, उसके बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। बुधवार को दिनभर व्यापारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता का क्रम चलता रहा। व्यापारियों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता भी खुलकर सामने आ गए हैं।


प्रशासन द्वारा शारदा चुंगी कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार को नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब 18 जनवरी को शहर के अन्य हिस्सों में भी नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने की सूचना से व्यापारी भड़क गए। उन्होंने एक-दूसरे से संपर्क कर प्रशासन की कार्रवाई पर मंथन किया। बुधवार को व्यापारी तहसील में एकत्र हुए और कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अतिक्रमण हटाने में व्यापारियों का पक्ष नहीं जाना गया। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं स्वच्छता के नाम पर गंदगी फैलाने वालों पर मनमाना जुर्माना लगाया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद एसडीएम अनिल चन्याल के साथ वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले अब नगर पालिका प्रशासन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ अतिक्रमण चिन्हित करेंगे। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, दीपक पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed