फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आज से नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का लुत्फ उठाइये

आज से नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का लुत्फ उठाइये

Fri, 12 Jan 2018 11:22 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
आज से नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का लुत्फ उठाइये

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
सीमांत टनकपुर क्षेत्र के लोगों के लिए शनिवार का दिन खुशियां लेकर आ रहा है। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में शनिवार से जंगल सफारी दौड़ने लगेंगी। सीमांत क्षेत्र के लिए नववर्ष की इस सौगात का दोपहर एक बजे विधायक कैलाश गहतोड़ी ककरालीगेट प्रवेश द्वार पर उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर डीएम डॉ. अहमद इकबाल एवं डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल समेत अन्य वन अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इधर, वन विभाग ने उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली है।



मां पूर्णागिरि धाम में हर साल लगने वाले तीन माह के मेले की तैयारी के साथ ही अब जिम कार्बेट की तर्ज पर पर्यटक नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में हिरणों के झुंड के साथ ही कई वन्यजीवों को करीब से निहार सकेंगे। उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल सफारी की तैयारी पूरी कर ली गई है। फिलहाल अब तक जंगल सफारी के लिए किसी वाहन का पंजीकरण नहीं हुआ है। पर्यटक अपने निजी वाहन से जंगल सफारी करना चाहेंगे तो उन्हें तय शुल्क के भुगतान पर गाइड के रूप में वन कर्मी के साथ अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षित कर गाइड के रूप में उन्हें स्वरोजगार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को विधिवत उद्घाटन कर ककरालीगेट प्रवेश द्वार पर पर्यटकों के लिए स्वागत कक्ष के निर्माण की भी आधारशिला रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed