{"_id":"597a2a944f1c1b7c5a8b4843","slug":"141501178516-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से साइबर कैफे ठप 16-42-48","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से साइबर कैफे ठप 16-42-48
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में बीते दो दिनों से भारत संचार निगम लिमिटेड की ब्राडबैंड और इंटरनेट सेवा बाधित होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट सेवा के प्रभावित होने से जिला मुख्यालय के सभी साइबर कैफे ठप रहे। इसके अलावा कामन सर्विस सेंटर में आधार कार्ड बनाने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
साइबर कैफे और कामन सर्विस सेंटर संचालकों ने इस संबंध में बीएसएनएल के उप मंडल अभियंता को कई बार मौखिक और लिखित रूप में जानकारी दे दी है। इसके बाद भी ब्राडबैंड और इंटरनेट सेवा को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही बरसात के कारण कई स्थानों में ओएफसी क्षतिग्रस्त होने के कारण इंटरनेट सेवा प्रभावित हो रही है। विभाग की ओर से सेवा को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।