फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   133 houses completely and partially damaged by the disaster

Champawat News: आपदा से 133 मकान पूर्ण और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

Sat, 20 Jul 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 20 Jul 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
133 houses completely and partially damaged by the disaster
चंपावत। जिले में एक से 15 जुलाई तक हुई मूसलाधार बारिश से 133 मकान पूर्ण और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसमें सात मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए हैं। पीड़ित परिवारों को अन्य जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पांचों तहसीलों में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। चंपावत में 26, लोहाघाट में 56, बाराकोट में 23, पाटी में 20 और पूर्णागिरि में एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रभावित परिवार के लोगों को 8.19 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है। आवासीय भवनों के 83 आंगन और 43 आंशिक पक्के भवन क्षतिग्रस्त हो गए। चंपावत में दो, लोहाघाट में एक, बाराकोट में चार मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। इन पीड़ित परिवारों को प्रशासन ने 9.10 लाख की धनराशि वितरित की है। इसके अलावा पाटी में एक आंशिक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार को चार हजार की सहायता राशि दी गई है। वहीं लोहाघाट, पाटी, पूर्णागिरि में एक-एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। इन पीड़ितों को नौ हजार रुपये की राशि वितरित की गई। आपदा के कारण दो महिलाओं मौत हो गई थी। इनके परिवारों को आठ लाख की सहायता राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed