{"_id":"5ca4f848bdec2258a5432b88","slug":"131554315336-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर के बूम में श्रद्धालुओं को मिलेगा सोलर हैंडपंप से पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर के बूम में श्रद्धालुओं को मिलेगा सोलर हैंडपंप से पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। पूर्णागिरि धाम में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। जल संस्थान विभागीय खर्च से पूर्णागिरि मेला क्षेत्र के बूम रेंज में सोलर हैंडपंप का निर्माण कर रहा है।
सोलर हैंडपंप तैयार करने में जल संस्थान का लगभग 10 लाख का खर्च आ रहा है। सोलर हैंडपंप बूम रेंज में बस स्टेशन के पास तैयार किया जा रहा है। जल संस्थान ने इसका 80 फीसदी काम भी पूरा कर लिया है। सात-आठ दिन के बाद सोलर हैंडपंप से श्रद्धालुओं को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। जल संस्थान ने दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को पानी की दिक्कत न हो इसके लिए पहले ही व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। अप्रैल और मई में गर्मी अधिक बढ़ने से पूर्णागिरि धाम में पानी की किल्लत हो जाती है। इसको देखते हुए जल संस्थान ने बूम रेंज में सोलर हैंड पंप लगाने का निर्णय लिया था।
दिन-रात मिलेगा श्रद्धालुओं को पानी
चंपावत। सोलर हैंडपंप से श्रद्धालुओं को दिन-रात पानी मिलेगा। सोलर पंप के ऊपर पांच हजार लीटर का टैंक रखा जाएगा। यह टैंक 24 घंटे भरा होगा। सोलर हैंडपंप सिस्टम स्वचालित होगा। स्टोरेज टैंक भरते ही बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
पेयजल आपूर्ति के लिए नहीं पड़ेगी कर्मचारी की जरूरत
चंपावत। सोलर हैंडपंप तैयार होने के बाद पानी की आपूर्ति के लिए जल संस्थान को कर्मचारी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सोलर हैंडपंप सिस्टम स्वचालित होगा। सोलर हैंडपंप से पांच स्टेंड पोस्टों को जोड़ा जाएगा।
कोट
टनकपुर के बूम रेंज में सोलर हैंडपंप लगाने की कवायद शुरू कर दी है। सात-आठ दिन के अंदर सोलर हैंडपंप तैयार हो जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को 24 घंटे पानी मिलेगा।
विलास युनुस, ईई जल संस्थान चंपावत।