{"_id":"5c69a65fbdec22108404cb46","slug":"131550427743-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स की कमी आ सकती है आड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स की कमी आ सकती है आड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। चुनावी समय होने से इस बार पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स की कमी हो सकती है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सुरक्षा के लिए फोर्स के साथ महिला और पुरुष स्वयं सेवकों की तैनाती की योजना बनाई जा रही है। पुलिस ने जिला प्रशासन के समक्ष इस आशय का प्रस्ताव रखा है।
एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र का दौरा कर मेले की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पर्यटक आवास गृह में पत्रकारों से वार्ता में एसपी गुंज्याल ने माना कि इस बार चुनावी समय होने से मेले की सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स की कमी पड़ सकती है। चुनाव की तैयारी के मद्देनजर अधिकारी से लेकर हेड कांस्टेबल की चुनाव ड्यूटी आवंटित की जा चुकी है।
ऐसे में मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहरी जिलों से फोर्स मिलने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि फोर्स की कमी दूर करने के लिए जिला प्रशासन को फोर्स की मदद के लिए स्वयंसेवक तैनात करने का सुझाव दिया गया है। क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों का चयन कर स्वयं सेवक बनाया जाए। इससे उन्हें रोजगार भी मिलेगा और मेले की सुरक्षा व्यवस्था में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र की सुरक्षा का घेरा यथावत रहेगा। उन्होंने कोतवाल चंद्रमोहन सिंह को मेले की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने को अभी से रणनीति तय करने और मेले से पूर्व पूर्णागिरि के दुकानदारों और पुजारियों की बैठक लेकर उन्हें श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित करने को कहा।
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टनकपुर (चंपावत)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ खुफिया तंत्र को भी सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वालों की सघन चेकिंग करने को कहा गया है। विशेषकर चोर रास्तों से आवाजाही करने वालों की गहन चेकिंग और पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि सुरक्षा बलों के सतर्क रहने के साथ ही सीमांत क्षेत्र के नागरिकों को भी सजग रहने की जरूरत है। जल्द ही सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा।