{"_id":"5c2916d7bdec2256a47cc52a","slug":"131546196695-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक एकादश ने पत्रकार एकादश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक एकादश ने पत्रकार एकादश को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले की पुलिस लाइन मैदान में रविवार को पुलिस अधीक्षक एकादश और पत्रकार एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को 80 रनों के अंतर से शिकस्त दी। मैच में शतक लगाने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान प्रेम चढ्ढा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने मैच का शुभारंभ किया। पहले टॉस जीतकर पुलिस अधीक्षक एकादश ने निर्धारित 18 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 163 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। प्रेम चढ्ढा ने सर्वाधिक 103 रनों का योगदान दिया। पत्रकार एकादश की ओर से सतीश जोशी ने दो, नवीन भट्ट, चंद्र बल्लभ ओली ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम के कप्तान चंद्रशेखर जोशी, दिनेश भट्ट ने सधी हुई शुरूआत की लेकिन पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 83 रनों पर ही सिमट गई। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल और जीएल वर्मा ने दो विकेट हासिल किए।