फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चल्थी चौकी में प्रभारी को छोड़ पूरे स्टाफ का तबादला

चल्थी चौकी में प्रभारी को छोड़ पूरे स्टाफ का तबादला

Wed, 28 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
चल्थी चौकी में प्रभारी को छोड़ पूरे स्टाफ का तबादला
चंपावत। करीब तीन साल पहले ऋण के नाम पर लोगों से फर्जीवाड़े के बाद चर्चा में आए एक व्यक्ति को चल्थी चौकी में पुलिस की कुर्सी पर बैठाने के मामले में पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने इस मामले में चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद को छोड़ पूरे स्टाफ का तबादला दूसरे थानों में कर दिया है। साथ ही इस मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला को सौंपी गई है।
विज्ञापन


बीते दिनों सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। तस्वीरों में काला चश्मा पहने एक व्यक्ति चल्थी चौकी प्रभारी के लिए धूप में बाहर लगाई जाने वाली कुर्सी में बैठ पेन से टेबल पर रखे दस्तावेजों को भी जांचता दिखाई दे रहा था। उसके साथ एक युवक और खड़ा था जो कि तीन साल पहले फर्जीवाड़े के आरोप में जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि कुर्सी में बैठ दस्तावेजों की जांच करने वाले व्यक्ति का नाम भी फर्जीवाड़े में सामने आया था। तब सबूतों के अभाव में एसओजी उस पर कार्रवाई नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन


आरोपी ने उक्त फोटो पिछले साल नवंबर 2017 में ही फेसबुक पर अपलोड कर दी थीं, मगर तब चंपावत जिले में उसे जानने वाले लोगों को इसकी भनक नहीं लग पाई थी। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने चल्थी चौकी में तैनात सिपाही दीपक कापड़ी का तबादला टनकपुर, विनोद कुटियाल का पाटी, सचिन कुमार का चंपावत, बलवंत सिंह और दीपक कापड़ी का तबादला बनबसा कर दिया है। उप निरीक्षक हरीश प्रसाद कुछ माह पूर्व ही चल्थी चौकी प्रभारी बनाए गए है, इसी को देखते हुए उन पर कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रभारी को छोड़ चल्थी चौकी के समस्त स्टाफ का तबादला दूसरे थानों में करने के आदेश दे दिए गए हैं। यह सभी सिपाही लंबे समय से चल्थी चौकी में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed