फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मां बाराही धाम देवीधुरा के मेले की तैयारी बैठक

मां बाराही धाम देवीधुरा के मेले की तैयारी बैठक

Thu, 09 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मां बाराही धाम देवीधुरा के मेले की तैयारी बैठक
पाटी (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा मेले की तैयारी बैठक में डीएम ने 18 अगस्त तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। तय हुआ कि 21 अगस्त से तीन सितंबर तक होने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल करेंगे। बग्वाल 26 अगस्त को फल-फूलों से खेली जाएगी।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया की अध्यक्षता, पंडित कीर्ति बल्लभ शास्त्री के संचालन में बृहस्पतिवार को देवीधुरा में हुई बैठक में कमेटी ने डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय से मेले को राज्य मेला घोषित करवाने का आग्रह किया। इस बार अल्मोड़ा की ओर से आने वाली बसें हनुमान मंदिर तक, लोहाघाट की ओर से आने वाली बसें वन विभाग कार्यालय तक ही आ सकेंगी। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने में पीएसी के साथ पुलिस और आपदा राहत दल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन


5.50 किमी के दायरे में होने वाले मेले में पाटी के एसडीएम आरसी गौतम मेला मजिस्ट्रेट और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मेला अधिकारी होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने एडीबी, लोनिवि को मेला क्षेत्र एवं आसपास की सड़कों से मलबा हटाने, खोलने के लिए दो जेसीबी तैनात रखने के निर्देश दिए। व्यापारियों को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की उपलब्धता के निर्देश दिए। एआरटीओ रश्मि भट्ट को यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ पाटी के एसओ दिवान सिंह के सहयोग से वाहनों में किराया सूची चस्पा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रमुख निर्णय लिए
मेले में आने वाले व्यापारियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
मेलार्थियों के लिए रोडवेज की पांच अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
बग्वाल के दिन पाटी और देवीधुरा की शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
मेला क्षेत्र में मांस-मदिरा के उपयोग पर रोक रहेगी।
पॉलीथिन प्रतिबंधित रहेगी।
मेला क्षेत्र में दुपहियों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।
स्थानीय विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश रहेगा।
बाहर से आने वाले व्यापारियों के लिए जिला पंचायत रैनबसेरा बनाएगा।
25 अगस्त से तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले के प्रचार-प्रसार के लिए दूरदर्शन से प्रसारण का आग्रह होगा।

23 को शिविर लगेंगे
मेले के दौरान 23 अगस्त को समाज कल्याण सहित तमाम विभाग द्वारा बहुउद्देश्यीय शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग रक्तदान शिविर लगाएगा।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
डीएफओ केएस बिष्ट, सीडीओ एचजी भट्ट, सीईओ डीएस राजपूत, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, लोनिवि के ईई वीसी पंत, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, भागीरथ भट्ट, उत्तम देव, कविराज मौनी, राजू बिष्ट, त्रिभुवन चम्याल, एलडी जोशी, चतुर सिह मेहता, हयात बिष्ट, अमित लमगड़िया के अलावा मेला कमेटी सदस्य, चार खामों के प्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed