{"_id":"5b57605c4f1c1bab7d8b478d","slug":"131532452956-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा शारदा स्नान घाट पर गंगा आरती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा शारदा स्नान घाट पर गंगा आरती शुरू
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। श्री बालाजी संकीर्तन मंडल की ओर से सोमवार शाम श्री गंगा आरती का आयोजन किया गया। सावन के पांच सोमवार गंगा आरती का आयोजन होगा। आरती का आयोजन शारदा स्नान घाट पर हुआ। इसमें क्षेत्र के भक्तों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
संकीर्तन मंडल संयोजक मनोज मित्तल और कपिल भार्गव ने बताया कि पिछले पंद्रह वर्षों से बनबसा के प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को संकीर्तन मंडल की ओर से कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
कीर्तन मंडल का उद्देश्य युवाओं को धर्म से जोड़ते हुए सामाजिक बुराइयों और नशे आदि से दूर करना है। आरती में शिवनारायण साहू, गिरीश जोशी, सुरेश सक्सेना, मनदीप प्रजापति, भुवन वर्मा, अनिल गुप्ता, आशीष मित्तल, रामसेवक अग्रवाल, विनोद पंडित, नीरज कापड़ी आदि ने सहयोग दिया।