{"_id":"5b3bb3c54f1c1ba2468b4669","slug":"131530639301-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ से आंदोलन करेंगे रोडवेजकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ से आंदोलन करेंगे रोडवेजकर्मी
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हर महीने की एक तारीख को वेतन भुगतान समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है। इस बाबत संगठन ने कर्मचारियों से एकजुटता के साथ आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि गत माह 16 जून के आंदोलन नोटिस के बाद संगठन के प्रांतीय प्रबंध समिति निगम प्रबंधन के बीच वार्ता में मांगों लेेकर बनी सहमति पर निगम प्रबंधन द्वारा अब तक अमल नहीं किया गया है।
इससे साफ है कि निगम प्रबंधन कर्मचारी हित की अनदेेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर संगठन आठ जुलाई से अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में जगदीश पुरी, बलदेेव प्रसाद, भुवन चंद्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह राणा, प्रकाश वन, सुशील कुमार, रमेश भट्ट, सतीश ज्याल, मो. अली, ईश्वररी दत्त त्रिपाठी, जीवन लाल, नारायण सिंह बिष्ट, गोविंद बल्लभ चौसाली, अमित भट्ट आदि मौजूद थे।
- ये हैं संयुक्त परिषद की मांगें
- हर माह की एक तारीख को वेतन का भुगतान, वेतन से रोकी गई समिति की धनराशि करीब 12 करोड़ का ब्याज सहित समिति को भुगतान करने, 2013 से सेवानिवृत्त, मृतक कार्मिकों के नगदीकरण एवं ग्रेज्यूटी, राष्टीय अवकाश, वेतन एरियर आदि लंबित देेयकों का भुगतान।
- दो जनवरी को प्रबंधन निदेशक की अध्यक्षता में हुई वार्ता में बनी सहमति पर अमल किया जाए।
- संविदा परिचालकों को नियमित किया जाए।
- राज्य कर्मचारियों की भांति लाभ व सुविधाएं व पदोन्नति निति लागू की जाए।
- लंबित मृतक आश्रितों को तत्काल विभाग में सेवायोजित किया जाए।
- निगम के बस बेड़े को बढ़ाकर बसों की संख्या दो हजार की जाए एवं अनुबंधित वाहनों का हटाया जाए।
- अधिकारियों में प्रभारी व्यवस्था समाप्त कर पदोन्नति कर पूर्णकालिक अधिकारी तैनात किए जाए।
- पूर्व प्रेषित मांग पत्रों का निराकरण कर मांगों पर शीघ्र अमल किया जाए।