{"_id":"5adf63174f1c1bed778b4c38","slug":"131524589335-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लधिया घाटी का एक हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लधिया घाटी का एक हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीठा साहिब/चंपावत। लधिया घाटी के जंगल एक बार फिर आग की चपेट में है। दावाग्नि से एक हेक्टेयर से अधिक जंगल पर असर पड़ने का अंदेशा है। वन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
चीड़ प्रजाति के पेड़ों की अधिकता होने के चलते लधिया घाटी के जंगल खासे संवेदनशील हैं। इस बार के फायर सीजन में क्षेत्र के जंगलों में पांच बार आग लग चुकी है। सोमवार की रात घाटी के चौड़ापित्ता, गोलडांडा, बिनवालगांव क्षेत्र के जंगलों में एक बार फिर आग धधकी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने वन कर्मियों को मौके पर भेजा।
फायर वॉचरों की मदद से इस टीम ने देर शाम आग पर काबू पाया। बताया गया है कि घाटी में मौसम की तपिश से ये आग लगी है। मंगलवार को रीठा साहिब पहुंचे प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट से यहां के लोगों ने दावाग्नि से बचाव के इंतजामात बढ़ाने की मांग की है।