फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सहकारी समितियों का ताला खुलवाने में करें सहयोग

सहकारी समितियों का ताला खुलवाने में करें सहयोग

Thu, 15 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों का ताला खुलवाने में करें सहयोग

विज्ञापन
चंपावत। साधन सहकारी समितियों के कैडर सचिवों और आंकिक कर्मचारी संगठन की हड़ताल के कारण समितियों में लटके ताला खुलवाने के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने सभी एसडीएम को दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिनमें कृषि ऋण सहकारी समितियों के ताले खुलवाने में जिला सहायक निबंधक की ओर से तैनात प्रभारियों को सहयोग करने को कहा गया है।


गौरतलब है कि कैडर सचिव और आंकिक कर्मचारी संगठन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर 19 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिससे समितियों में ऋणों के वितरण और वसूली का कार्य प्रभावित हो गया है। सचिवों की ओर से समितियों में ताले लगाए जाने के बाद जिला सहायक निबंधक पीएस राणा की ओर से सभी 23 समितियों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। लेकिन सहकारी समितियों में विभागीय अधिकारियों द्वारा समिति कार्यालय में ताला लगा होने के कारण योगदान एवं चार्ज प्राप्त नहीं किया जा रहा है। इसको देखते हुए डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों को समिति कार्यालयों में ताला खुलवाने में सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को सहयोग के निर्देश दिए हैं। जिला सहायक निबंधक पीएस राणा ने बताया कि समितियों के ताले खुलवाने का कार्य शुरू हो गया है। संबंधित तहसीलदारों के उपलब्धता के अनुसार समितियों के ताले खुलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed