फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पालिका के सेवानिवृत कर्मियों ने दी अनशन की धमकी

पालिका के सेवानिवृत कर्मियों ने दी अनशन की धमकी

Mon, 12 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पालिका के सेवानिवृत कर्मियों ने दी अनशन की धमकी
टनकपुर (चंपावत)। पेंशन एरियर समेत लंबित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का क्रमिक धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पालिका पर आरोप लगाया कि उनके देयकों का भुगतान करने में टाल-मटौली की जा रही है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। सेवानिवृत्त निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद के नेेतृत्व में सेवानिवृत्त कर्मचारी आंदोलन में डटे रहे। अध्यक्ष ने कहा कि तत्काल मांगों का निस्तारण न होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी तालाबंदी व अनशन की राह पकड़ने को बाध्य होंगे। धरना-प्रदर्शन में नन्ही देवी, रामा देवी, हरदेई देवी, राजेंद्र कुमार, गोपाल राम, संतोष, विशम्बर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed