{"_id":"5a7c8d234f1c1ba2268b92d6","slug":"131518112035-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमदेश और बरदोली ने मुकाबले जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमदेश और बरदोली ने मुकाबले जीते
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में बृहस्पतिवार को मिनी कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दो मुकाबले हुए।
पहला मुकाबला पुलिस लाइन और गुमदेश इलेवन के बीच हुआ। पुलिस लाइन की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 89 रन बनाए। इसमें प्रेम ने 20 और पवन ने 17 रनों का योगदान दिया। मोहन ने तीन और भुवन ने दो विकेट लिए। जवाब में गुमदेश की टीम ने 13 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। सतीश ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। आनंद ने दो विकेट लिए।
दूसरा मुकाबला जूप इलेवन और बरदोली के बीच हुआ। जूप इलेवन ने 15 ओवरों में 84 रन बनाए। कमल ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। बिट्टू ने तीन विकेट लिए। बरदोली की टीम ने 10 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विनोद ने 20 रन बनाए। मनीष ने दो विकेट लिए। अंपायर अनुराग नेगी और नितिन पांडेय रहे, स्कोरिंग कमल और आंखों देखा हाल प्रमोद ने सुनाया।