{"_id":"5a184c614f1c1b96698b505c","slug":"131511541857-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं समहायता समूह गठन का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं समहायता समूह गठन का दिया प्रशिक्षण
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के दूरस्थ देवीपुरा और गुदमी ग्रामसभा में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन के बारे में बताया गया।
देवीपुरा में प्रधान माला देवी और गुदमी में प्रधान अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने और उससे कुटीर उद्योग स्थापित करने के अलावा कर्ज आदि लेने का प्रशिक्षण दिया गया। गरीब घरों की दस से 12 महिलाओं के समूह सरकार से कैसे आर्थिक मदद प्राप्त करेंगे, इसकी जानकारी दी गई। बताया कि सरकार कुटीर उद्योग लगाने को समूहों को एक प्रतिशत ब्याज पर कर्ज की व्यवस्था करती है।
समूहों के लिए सरकार विभिन्न प्रशिक्षण और बाजार की व्यवस्था भी करती है। देवीपुरा में सात समूह भी गठित किए गए। प्रशिक्षण सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता स्वाती पांडेय (देहरादून), गुंजन रावत (नैनीताल), शांति देवी (पिथौरागढ़), गंगा देवी (ऊधम सिंह नगर) ने दिया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य महेश चंद, भागीरथी देवी, पुष्पा देवी, जीवंती देवी, जमुना देवी, मीना देवी, कमला देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं।