{"_id":"59b6cdcf4f1c1bed7f8b5fd5","slug":"131505152463-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाफल में गड़बड़ी को लेकर छात्र-छात्राओं में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाफल में गड़बड़ी को लेकर छात्र-छात्राओं में नाराजगी
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
पीजी कॉलेज में एमए अंग्रेजी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षाफल में गड़बड़ी को लेकर छात्र-छात्राओं में गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजकर परीक्षाफल में शीघ्र सुधार की मांग की है। शीघ्र परीक्षाफल में हुई त्रुटियों को ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एनएसयूआई छात्र नेता राहुल देव, चंचल कुंवर के नेतृत्व में छात्रों ने सोमवार को प्राचार्य प्रो. केकेएस नेगी ज्ञापन सौंपा। बताया कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जून-जुलाई में एमए अंग्रेजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। इसमें 30 छात्र-छात्राओं में 26 छात्रों को शून्य से 10 अंक देकर अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। इससे छात्रों ने कुविवि के प्रति गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जल्द परीक्षाफल में सुधार नहीं किया गया तो समस्त छात्र छात्राएं आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश, दीक्षा पांडेय, मोहित पांडेय, योगेश, ज्योति बोहरा, पूनम, नीतू, ऊषा पांडेय, रीतू महर, सुनीता पुजारी आदि थे।