{"_id":"59a99a304f1c1bf2278b4c7d","slug":"131504287280-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगियों ने चीनी सामान के विरोध में निकाला जुलूस, होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगियों ने चीनी सामान के विरोध में निकाला जुलूस, होली जलाई
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चीन में सामान के विरोध में शहर में जुलूस निकाला और चीन में बने सामानों की होली जलाई। उन्होंने लोगों ने चीन में बने सामान नहीं खरीदने की अपील की।
बजरंग दल संयोजक अरुण वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। आतंकवाद और चीन के खिलाफ नारेबाजी करते बजरंगी तुलसीराम चौराहे पर पहुंचे और चीन में बने सामान की होली जलाई। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश चीन हमेशा भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। वहीं पाकिस्तानी आतंकवाद को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा देता आया है। बावजूद इसके हमारे देश में चीन का सामान सस्ते दामों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल ने पूरे राज्य में चीन में बने सामान की खरीदारी का विरोध शुरू किया है। इस दौरान विशाल, योगेश, अमन, रवि, संदीप सिंह, राजेंद्र, मयंक पंत, मुकेश आदि मौजूद थे।