{"_id":"59a45d994f1c1bd5018b45fb","slug":"131503944089-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराहीधाम देवीधुरा में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योगेश जोशी मैमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य बृज मोहन जोशी के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग बालकों की 50 मीटर दौड़ में द्वितीय रहे सुनील सिंह, अंग्रेजी सुलेख में प्रथम रहे अनुपम गोस्वामी, लंबी कूद में प्रथम रहे राहुल सिंह, द्वितीय रहे मोहित सिंह चम्याल, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रथम रही स्वाति, लंबीकूद में प्रथम रही सीमा, तीसरे स्थान पर रही चंपा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर की हिंदी सुलेख में प्रथम रही पूजा नौलिया, द्वितीय रहे करन बिष्ट, बालकों की 100 मीटर की दौड़ में प्रथम रहे चंदन, द्वितीय रहे योगेश, बालिका वर्ग में प्रथम रही दीशू , 400 मीटर दौड़ में प्रथम रहे पवन बिष्ट, मानचित्र में प्रथम रहे दीपक सिंह द्वितीय रही पूजा नौलिया को भी सम्मानित किया गया।