{"_id":"598758c04f1c1b99108b45e3","slug":"131502042304-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चामी आषाढ़ी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चामी आषाढ़ी महोत्सव
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
चामी के आषाढ़ी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से आए नामी सांस्कृतिक दलों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रविवार को महोत्सव में श्री पूर्णागिरि देवभूमि उत्थान समिति के दल नायक राजेंद्र सिंह मेहता के नेतृत्व में आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता और भूपाल सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रमों में कलाकारों ने मां नंदा सुनंदा तू दैंण है जाये वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। लोक गायक सुंदर बहादुर, गायिका नीमा राज ने हिट दगड़ी कमला अल्मोड़ा में मेरो बंगला, पारी भीडै की बसंती छोरी रूमाझूमा, हिट दे छैला वे आदि गीतों की दिलकश प्रस्तुति दी। कलाकारों ने नरसिंह अवतार और भाना गंगनाथ नृत्य नाटिका का शानदार मंचन किया, जबकि कलाकार कमल किशोर, वेद प्रकाश, सचिन, विष्णु, प्रहलाद, आरती, अंजलि, अजय, रवि ने सुर में सुर मिलाया।