{"_id":"5972406a4f1c1bfb548b4606","slug":"131500659818-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न होने से उपभोक्ता खौले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न होने से उपभोक्ता खौले
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
पिछले दो दिनों से क्षेत्र में घंटों बिजली सप्लाई ठप होने से उपभोक्ता भड़क गए। उन्होंने नियमित सप्लाई न देने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विभाग के अवर अभियंता प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मूसलाधार बारिश और आंधी में लोहियाहेड पावर हाउस से सुरक्षा के तहत बिजली काटनी पड़ रही है। इसके चलते बुधवार और बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र में बिजली कटौती की गई। बताया गया कि लोहियाहेड से बनबसा सेना छावनी तक विद्युत तारें जंगल और घने पेड़ों के आसपास से गुजर रही है। आंधी एवं बारिश में पेेड़ों और पेड़ों की टहनियों के गिरने से विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
बताया कि जनहानि से बचाव को बारिश और आंधी में बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ती है। बीते दिवस एनएचएआई द्वारा विद्युत पोल बदलने और पेड़ों की टहनियों की छंटनी करने को लिए गए शटडाउन से क्षेत्र में करीब पांच घंटे सप्लाई बाधित रही थी। शुक्रवार को सुबह अंबेडकर ग्राम फागपुर के एक ट्रांसफार्मर में कमी आने से आधे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप रही। उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री भरत भंडारी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी, मंडी समिति उपाध्यक्ष जसवंत सिंह बसेड़ा आदि ने क्षेत्र में नियमित विद्युत नहीं देने पर विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।