{"_id":"5cb76ec3bdec221423555b9f","slug":"121555525315-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापरू गांव में खेलते-खेलते आग में गिरी बालिका, झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापरू गांव में खेलते-खेलते आग में गिरी बालिका, झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नवरात्र में मुंबई से अपने गांव बापरू आई एक नन्हीं बालिका आग में गिरने से झुलस गई। यहां अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बालिका को चंपावत के जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बाराकोट विकासखंड के बापरू गांव निवासी राम सिंह बोहरा परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। वह नवरात्र की पूजा के लिए गांव आए थे। 13 अप्रैल को गांव के कैलपाल बाबा मंदिर में लगे मेले में आग जलाई गई थी। 14 अप्रैल को आग तो बुझ गई, लेकिन राख में नीचे कोयले जल रहे थे। राम सिंह की बेटी गायत्री (11) खेलते-खेलते आग में गिर गई। जिससे उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बुधवार को बालिका को जिला अस्पताल रेफर किया। जहां बालिका का उपचार किया जा रहा है।