{"_id":"5ca4f851bdec22142d5e52a7","slug":"121554315345-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौमाना सहित कई गांव के लोग दबाएंगे नोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौमाना सहित कई गांव के लोग दबाएंगे नोटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट की गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क की बदहाली से ग्रामीण नाराज हैं। सड़क की बदहाली से गुस्साए ग्रामीण 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों में लोगों की उपेक्षा करने वाले राजनीतिक दलों को सबक सिखाने के लिए नोटा का बटन दबाने पर विचार कर रहा है।
संजय जोशी, हरीश राम, बलदेव प्रसाद, श्याम सिंह, दीपक, मनोज, भवान, विनोद शंकर आदि का कहना है कि गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क लंबे समय से बदहाल पड़ी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और मलबा होने से यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। इससे लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। यह सड़क मार्ग नौमाना, तड़ीगांव, बैड़ाओड़, ढटीगांव, तड़ीगांव आदि 10 से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग है। इस पर हजारों लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। इस सड़क मार्ग की हालत ठीक करने के लिए लोग लगातार गुहार लगाते आए हैं, लेकिन कोई भी उनकी सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही उपेक्षा के चलते यहां के लोग अब नोटा का बटन दबाने पर विचार कर रहे हैं।