{"_id":"5bbcdf22867a5528387895a6","slug":"121539104546-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल रहा जैंती-देवीधूरा हाईटेंशन लाइन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल रहा जैंती-देवीधूरा हाईटेंशन लाइन का ट्रायल
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। लोहाघाट-चंपावत नगर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 12 वर्षों से लावारिस पड़ी 33 केवी क्षमता की लाइन की मरम्मत करने के बाद लिया गया ट्रायल सफल रहा है। अब पिथौरागढ़-लोहाघाट के बीच हाईटेंशन लाइन में खराबी आने पर जैंती-देवीधुरा लाइन से दोनों नगरों को वैकल्पिक रूप में बिजली मिलते रहेगी।
पिथौरागढ़-लोहाघाट के बीच लगभग 20 किमी हाईटेंशन लाइन जंगलों से होकर गुजरती है, जिसमें अक्सर फाल्ट आने से जिले के पर्वतीय भू-भाग की बिजली गुल हो जाती थी।
1.45 करोड़ रुपये लागत से 15 किमी लंबी यह लाइन लावारिस पड़ी हुई थी। विभागीय अधिकारियों ने इसकी मरम्मत का कार्य अनुभाग अधिकारी बंसत बल्लभ गहतोड़ी को सौंपा गया था। अब पिथौरागढ़ लाइन में फॉल्ट आने पर लोहाघाट-चंपावत नगर के लोगों को बिजली के लिए मोहताज नहीं रहना पड़ेगा। अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार और अधिशासी अभियंता राजेश कुमार मौर्य ने इस उपलब्धि को दोनों नगरों को दीपावली का तोहफा बताया है।