{"_id":"5bb8e721867a5568127787c5","slug":"121538844449-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण न होने से खफा ग्रामीण करेंगे चुनाव बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण न होने से खफा ग्रामीण करेंगे चुनाव बहिष्कार
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले की पोथ ग्राम पंचायत के विभिन्न तोकों में विद्युतीकरण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आगामी लोक सभा चुनाव के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के फुरकियाझाला, लोडियालसेरा, खिरद्वारी, भड़ियास, गंगसीर, लग्गाडांग तोकों में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। कई स्थानों में विभाग की ओर से पूर्व में लाइन भी बिछाई जा चुकी है, लेकिन कहीं पर भी करंट नहीं दौड़ा है। खिरद्वारी के ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज कराने के लिए 17 किमी दूर चल्थी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता सुनील प्रसाद की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में ग्राम पंचायत के सभी तोकों को विद्युतीकृत करने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में बलदेव प्रसाद, संजय प्रसाद, किशन कुमार, राजेंद्र सिंह, पूरन सिंह, दुर्गा देवी, शंकर सिंह, सुनील सिंह, अंगद सिंह ग्रामीण शामिल रहे। उधर, उर्जा निगम के अधिशासी अभियंता आरके मौर्या के अनुसार विद्युतीकरण से वंचित गांवों और तोकों को सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकृत किया जा रहा है।