{"_id":"5b609bc24f1c1bb15c8b5900","slug":"121533057986-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित:पांच घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित:पांच घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर मंगलवार को भी आवाजाही कई बार बाधित हुई। स्वांला, टिपनटॉप सहित कई जगह पांच घंटे से अधिक समय तक मार्ग बंद रहने से लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ी। अलबत्ता पुलिस, एनएच खंड और आपदा राहत की टीम की मदद से रोड को शाम 6.40 बजे खोला जा सका।
एनएच में यहां से 22 किमी दूर स्वांला के पास सुबह से कई बार पत्थर लुड़कते रहे। इसके चलते यह मार्ग दो बार बंद रहा। पहली बार मार्ग सुबह 5.28 बजे बंद हुआ, लेकिन इसे 14 मिनट में ही खोल दिया गया।
टिपन टॉप के पास 10.40 बजे से 11.40 बजे और फिर मध्याह्न 12 बजे से 12.40 बजे तक मार्ग बंद रहा। बाद में शाम 3.25 बजे से स्वांला में फिर से पत्थर और मलबा गिरा। भारी मात्रा में गिरे मलबे से इस मार्ग को सुचारू करने में लंबा वक्त लग गया। शाम सवा छह बजे बाद सड़क आवाजाही के लिए खोली जा सकी। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।