{"_id":"5aeb51904f1c1b65098b7ae3","slug":"121525371280-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दी गई उद्यमिता विकास की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को दी गई उद्यमिता विकास की जानकारी
Updated Thu, 03 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से प्राथमिक विद्यालय ढकना बडोला में एक दिनी उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ढकना बडोला क्षेत्र की चार महिला स्वयं सहायता समूहों की 30 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्थान की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कहा कि क्षेत्र में डेयरी उद्योग एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण, सब्जी उत्पादन आदि की अपार संभावनाएं हैं। संस्थान की ओर से ग्राम स्वराज अभियान के तहत पांच मई से आजीविका एवं कौशल विकास दिवस पर 10 दिनी डेयरी फार्मिंग, वर्मी कंपोस्ट निर्माण प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी। जागरूकता कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा अधिकारी, प्रकाश जोशी, छवि दत्त पांडे, ग्रामीण मौजूद थे।